बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आयी थी और इस हिट फिल्म ने कटरीना के करियर को एक बार फिर रफ़्तार दी है। फिल्म में कटरीना की परफॉरमेंस को काफी पसंद किया गया और उनके साड़ी वाला लुक भी फैंस को काफी शानदार लगा।

इन दिनों कटरीना कैफ अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। हाल ही में कटरीना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
हर लुक में लगती है खूबसूरत

कटरीना ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आती है पर पारम्परिक भारतीय परिधान भी काफी जंचते है।
अक्षय के साथ एक बार फिर धूम मचाने को तैयार

कटरीना और अक्षय की जोड़ी लम्बे समय बाद परदे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों वेलकम, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में काम कर चुके है।
रोहित शेट्टी ला रहे है सुपरकॉप मूवी

27 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी एक बार फिर फैंस को नए सुपरकॉप से मिलवाने जा रहे है।
कटरीना कैफ के फैन बेस

कटरीना बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है और विदेशी होने के बावजूद उनके करोड़ों हिंदी फैंस है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है कटरीना

कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और आये दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ अपडेट करती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



