दुल्हन के लिबास में ताश खेलती नजर आयी कटरीना कैफ, फैंस बोले – ‘विक्की कौशल की दुल्हन’

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच डेटिंग की ख़बरें खूब ट्रेंड कर रही है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है और बीते दिनों ये खबर भी आयी थी कि दोनों ने न्यू ईयर भी एक साथ ही सेलिब्रेट किया था। हाल ही में कटरीना की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी है, जिन्हे देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में एक है और उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।  इन तस्वीरों में कटरीना कैफ दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस तो ये भी सोच रहे है कि कटरीना ने शादी तो नहीं कर ली है। 
कटरीना द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में वो दुल्हन के लिबास में ताश खेलती नजर आ रही है। दुल्हन के जोड़े में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही है। ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के सेट की है जहां कटरीना अपने दोस्तों के साथ पत्ते खेलती दिख रही है। स्वीर के साथ कैप्शन में कटरीना ने लिखा है, ‘on set shenanigans …..’

बहुत से फैंस ने तस्वीरों पर कमेंट करके लिखा है कि दुल्हन की ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है और तस्वीरों पर खबर लिखे जाने तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। हाल ही में कटरीना की साड़ी पहने हुए भी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कटरीना इन दिनों अक्षय कुमार के अपोजिट रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त है। ये फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी। फिल्म के शूटिंग स्टेस की भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। 

Ujjwal Jain