बॉलीवुड से हॉलीवुड का रूख करने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब भारत में बहुत कम देखने को मिलती है। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका अब अपना ज्यादातर समय अमेरिका में ही बिता रही हैं। मगर प्रियंका चोपड़ा जब भी भारत आती है तब उनकी हर एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है,जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आती है।
कैटरीना को याद आया प्रियंका का साथ
हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जी हां प्रियंका चोपड़ा दरअसल कुछ दिन के लिए इंडिया आई हुई थी,जहां पर उन्होंने अपना कुछ क्वालिटी टाइम कैटरीना कैफ के साथ स्पेंड किया। अब जब प्रियंका चोपड़ा खुद से कैटरीना के घर गई तो फैंस भी दोनों को एक साथ फ्रेम में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि इस खास पल की फोटो कैटरीना और प्रियंका दोनों ने शेयर की है।
इतना ही नहीं कैटरीना ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है एक छोटी सी मेकअप पार्टी,हमारे कथक के दिनों से लेकर आज तक तुम्हारे साथ हमेशा मजा आता है। वहीं प्रियंका ने कैटरीना के साथ सेम तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है इन मेकअप सामान के लिए शुक्रिया। ये सारी चीजें बहुत अच्छी हैं,मुझे तुम पर गर्व है। जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ ने खुद का एक मेकअप ब्रैंड लॉन्च किया है। उन्होंने उसी ब्रैंड के कुछ प्रोडक्ट प्रियंका चोपड़ा को भी तोहफे के रूप में दिए हैं।
प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ की स्ट्रॉग बॉन्डिंग…
वैसे इन दोनों दोस्त की बॉन्डिग बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये सब जानते हैं जब लोगों ने ग्रैमी अवॉड्र्स 2020 में देसी गर्ल प्रियंका को डीप नेक ड्रेस के लिए ट्रोल करना शुरू किया तब कैटरीना ही एक ऐसी हस्ती थीं जो अपनी दोस्त प्रियंका के बचाव में आई। कैटरीना ने वेब पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे ईमानदारी से कोई आइडिया नहीं है कि प्रियंका की आउटफिट लेकर लोग क्या कह रहे हैं,लेकिन मैंने उस आउटफिट को देखा था और वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। अब इसके बाद प्रियंका राजकुमार राव के साथ एक फिल्म ओर करने की तैयारी में लगी हुई हैं।
वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो वह इस समय रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती दिखाई देंगी।