टीवी की दुनिया का सबसे पॉॅपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति जब से ही आ रहा है लोगों को काफी पसंद है। इस शो का फॉर्मेट दर्शकों को बहुत पसंद आता है। पहले सीजन से लेकर सीजन 9 तक दर्शकों ने इस शो को अपना काफी सारा प्यार दिया है। और फिर जब इस शो के होस्ट बॉलीवुड के महानायक हो जो सबके ही पसंदीदा सुपरस्टार हैं तो इस शो को दर्शकों का प्यार मिलना लाजमनी ही है। सोनी टीवी पर आने वाला रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 9 चल रहा है। इस सीजन में अभी तक किसी ने भी 1 करोड़ नहीं जीते हैं।
आपको बता दें कि इस सीजन की पहली करोड़पति का खिताब एक महिला को मिला है। झारखंड की रहने वाली अनामिका मजूमदार 1 करोड़ रुपये की रकम जीत ली है। वह सीजन 9 की पहली करोड़पति हैं जिन्होंने 1 करोड़ रुपए जीते हैं। अभी तक कोई भी ऐसा कांटेस्ट ने 1 करोड़ रुपए नहीं जीते थे और ऐसा लग रहा था कि इस सीजन में शायद ही कोई होगा जो 1 करोड़ रुपए जीत कर जाएगा। लेकिन इस बार सीजन 9 में एक महिला बनी हैं करोड़पति जिसने 1 करोड़ रुपए जीते हैं।
जैसे ही अनामिका करोड़पति बनी अमिताभ बच्चन का खुशी का ठिकाना ही नहीं था। अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी का इजहार चीख से किया। अनामिका के करोड़पति बनते ही अमिताभ बच्चन चीख उठे। अमिताभ बच्चन ने चीखते-चिल्लाते हुए यह बताया कि वह इस शो कि पहली करोड़पति बन गई हैं। अनामिका ने जब यह सुना कि वह इस सीजन की पहली करोड़पति महिला बनी हैं वह भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं।
अनामिका मजूमदार जब तक एक करोड़ के सवाल तक पहुंची थी तब तक वह अपनी सारी ही लाइफलाइन खो चुकी थीं। अनामिका ने जैसे ही 1 करोड़ के सवाल को जीता तो सेट पर सब ही भावुक हो गए। अनामिका तो रो ही थी उनके साथ उनकी मम्मी भी फूट-फूटकर रो पड़ी थी।
कौन बनेगा करोड़पति से 1 करोड़ की इतनी बड़ी रकम को जीतना इतना आसान नहीं होता है। यहां तक पहुंचने में लोगों की बहुत सारी मेहनत होती है। 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद अनामिका की जिंदगी ही बदल गई है।
इस एपिसोड में बैडमिंटन की प्लेयर पीवी सिंधु भी नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन ने इस बात कि जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया से दोनों की फोटो पोस्ट करके बताई।
अनामिका जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अनामिका शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। बता दें कि अनामिका एक सोशल वर्कर हैं। वह ‘फेथ इन इंडिया’ नाम का NGO चलाती हैं।
करोड़पति बनने के बाद उन्होंने कहा, ”वह ये पैसा अपने NGO पर खर्च करेंगी ताकि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके।” अनामिका की इस जीत से अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हैं। इस एपिसोड का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।