Bollywood की हॉट अभिनेत्री Sunny Leone ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए बढ़ाया हाथ, किया ये सब दान

Summary :

केरल में बाढ़ आने से पूरा जनजीवन ने ही अस्त-व्यस्त हो चुका है। बता दें कि बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए Bollywood सेलिब्रिटीज ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। नीता अंबानी ने मंगलवार को केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है।

केरल में बाढ़ आने से पूरा जनजीवन ने ही अस्त-व्यस्त हो चुका है। बता दें कि बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए Bollywood सेलिब्रिटीज ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। नीता अंबानी ने मंगलवार को केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है।

बॉलीवुड के शंहशांह अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान ने भी बाढ़ पीडि़तों के लिए आर्थिक रूप से मदद की है। अब बता दें कि बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

 

Bollywood सनी लियोन ने केरल में बाढ़ पीडि़तों की मदद

बता दें कि Bollywood अभिनेत्री सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए अनाज भेजा है। इस बात की जानकारी सनी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताई है।

सनी ने लिखा कि आज डेनियल वीबर जो सनी के पति हैं और मैं उम्मीद करते हैं कि केरल के लोगों को भोजन कराने में सक्षम होंगे। 1200 किलोग्राम यानी 1.3 टन चावल और दाल के साथ केरल के लोगों को भोजन मिलेगा। मुझे पता है कि असल में उन्हें और भी जरूरत है। मेरी इच्छा है कि मैं और भी ज्यादा कर संकू।

https://www.instagram.com/p/Bm1JPhJnSVh/?utm_source=ig_embed

5 करोड़ की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी

बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि केरल के लोगों को सनी लियोन ने 5 करोड़ रूपए दान में दिए हैं। उसके बाद जब इस बारे में सनी लियोन के मैनेजर इब्राहिम से पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए दान तो दिया है लेकिन वो रकम नहीं बता सकते क्योंकि वह एक निजीत मामला है।

रणदीप हुड्डा ने भी की केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद

केरल में बाढ़ की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बता दें कि केरल के पीडि़तों की मदद करने के लिए पूरे देश से लोग मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ‘खालसा एड ग्रुप’ की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे थे।

रणदीप ने खालसा ग्रुप के साथ लोगों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया और पीडि़तों को शेल्टर होम तक पहुंचाया । पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था। ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते हुए रणदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Desk Team