बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर पिछले कुछ वक्त से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। फिलहाल किरण खैर का इलाज चल रहा है। ब्लड कैंसर से जूझ रही किरण खेर की पहली झलक सामने आई है, जिसमें वह काफी अलग दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक वीडियो क्लिप के जरिये अपनी मां की एक झलक दिखाई। साथ ही सिकंदर की इंस्टाग्राम लाइव में अनुपम खेर भी नजर आए।
इस दौरान उन्होंने मां का हेल्थ अपडेट दिया वहीं किरण ने भी अपने फैन्स को प्यार दिया। इस वीडियो में सिकंदर, किरण और अनुपम के बीच प्यारी बातचीत भी दिखाई दी है।बता दें, बीते छह महीने से किरण खेर अपना इलाज करवा रही हैं।
सिकंदर खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लाइव सेशन किया। वीडियो में किरण खेर काउच पर बैठी हुई नजर आईं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही थी। बीमार होने की वजह से अभिनेत्री पहले से कमजोर दिख रही थीं। इस बीच उन्होंने फैंस से बात करते हुए किरण खेर के लिए चिंता करने वालों का आभार जताया।
इस वीडियो के साथ सिकंदर ने कैप्शन में लिखा है, खेरसाब और किरण मैम। यह छोटा और स्वीट है…मेरे परिवार की तरफ से हैलो और बीच-बीच में मेरी तरफ से भी थोड़ा मिर्च-मसाला। वीडियो की शुरुआत में सिकंदर को कहते सुना जा सकता है, लोग पूछते रहते हैं, शादी कर लो। तुम बहुत हैंडसम हो। किरण की आवाज सुनाई देती है जिसमें वह सिकंदर को शादी करने के लिए बोलती हैं और कहती हैं कि कुछ महीनों में वह 41 के हो जाएंगे।
आगे वो बोलते नजर आये मैं पेरेंट्स के साथ बैठा हूं और आप मिसेज खेर के पैरों की प्यारी झलक देख सकते हैं और फिर वह किरण खेर के पैर दिखाते हैं। किरण अपनी चहती आवाज में हैलो बोलती हैं और पैर हिलाकर हैलो करती हैं।
किरण ने फैन्स का किया धन्यवाद…
इस दौरान सिकंदर, अनुपम खेर से भी हाय-हैलो करवा रहे हैं। अनुपम खैर वीडियो में सूप पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिकंदर के वीडियो को समाप्त करने से पहले किरण उनसे वीडियो में अपना चेहरा दिखाने के लिए बोलती हैं। ऐसे में किरण फैन्स को प्यार और विशेज के लिए थैंक यू कहती नजर आ रही होती हैं। वहीं सिकंदर कहते हुए नजर आते है कि किरण की तबीयत बेहतर है।
अभिनेत्री के चाहने वाले और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।