किरण खेर कैंसर डॉग्नॉसिस के बाद से ही काम से दूरी बनाए हुए हैं। अनुपम खेरअक्सर किरण खेर की सेहत की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन, इस बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किरण खेर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ पर जज के रूप में वापसी कर रही हैं। अनुपम खेर ने इस साल की शुरुआत में पत्नी किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।
किरण खेर के साथ जज की कुर्सी पर बैठने वालों में शिल्पा शेट्टी और बादशाह शामिल होंगे। किरण खेर साल 2009 से रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के साथ जुड़ी हुई हैं। शो में वापसी करने को लेकर किरण खेर काफी एक्साइटेड हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में किरण खेर ने कहा- ये शो हमेशा मेरे दिल के काफी करीब रहा है। रियलिटी शो के साथ ये मेरा 9वां साल है।
इंडियाज गॉट टैलेंट में ज्यूरी मेंबर बनकर वापसी करना अद्भुत है। मुझे घर वापसी जैसा फील हो रहा है। इंडियाज गॉट टैलेंट देश के अद्भुत टैलेंट को मंच देने के लिए जाना जाता है। हर बार लोगों का टैलेंट देख मैं दंग रह जाती हूं।
''शो का हिस्सा बनना हमेशा से मेरे लिए प्राइड मोमेंट रहा है। रियलिटी शो को पंजाबी मुंडे बादशाह और ब्यूटीफुल शिल्पा शेट्टी संग जज करने को लेकर एक्साइटेड हूं। इस नई जर्नी के शुरू होने का मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'' शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
इंडियाज गॉट टैलेंट का पहला सीजन 2009 में टेलीकास्ट हुआ था। तब किरण खेर के साथ सोनाली बेंद्रे, शेखर कपूर जज थे। इस साल अप्रैल में किरण खेर के पति अनुपम खेर ने एक्ट्रेस को कैंसर होने की जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने बताया था कि उनकी पत्नी किरण को मल्टीपल मायलोमा हुआ है। जो कि एक तरीके का ब्लड कैंसर है। पिछले महीने दिए इटरव्यू में किरण खेर ने बताया था कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। किरण ने ये भी बताया था कि वे काम करना नहीं छोड़ेंगी। अस्पताल में भी ट्रीटमेंट के बीच वो काम कर रही थीं।