इन दिनों किश्वर मर्चेंट बेहद ख़ुशी के पलों को एन्जॉय कर रही हैं। आखिरकार हो भी क्यों नहीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस जल्दी मां जो बनने वाली हैं। फरवरी के महीने में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी को सभी के साथ शेयर किया था। वैसे कुछ महीनों बाद मां बनने वाली किश्वर मर्चेंट अपनी प्रेग्नेंसी के बाद से रोजाना अपनी तस्वीरें और किस्से शेयर कर रही हैं। हाल ही में किश्वर के घर उनकी बेबी शावर सेरिमनी रखी गई। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं।
किश्वर मर्चेंट ने अपने बेबी शावर पर की तस्वीरें अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं। अपने बेबी शावर में किश्वर मर्चेंट बेहद खूबसूरत नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस दुल्हन के अवतार में सजी हुई नजर आई उन्होंने एक बहुत सुंदर लहंगे से लेकर हाथों में मेहंदी सब कुछ किया। बीते बुधवार को किश्वर की गोद भराई का फंक्शन हुआ।
सबको पसंद आई महेंदी…
एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में किश्वर मर्चेंट की मेहंदी सभी का ध्यान खींच रही है। उनके हाथों में लगी मेहंदी बेहद खूबसूरत है, खास बात एक्ट्रेस ने अपनी महेंदी में बेबी बंप वाले फोटो के साथ-साथ दूध की बोतल, खिलौने, कपड़े और क्रैडल का डिजाइन बनाया गया है। जबकि दूसरे हाथ पर मेहंदी से मॉम टू बी, बेबी शॉवर लिखा है। अब किश्वर मर्चेंट के हाथों में इस महेंदी डिजाइन को सभी बहुत पसंद भी कर रहे हैं।
किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय अगस्त के महीने में अपने पहले बेबी के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस कपल को शादी के करीब छह साल बाद माता-पिता बनेंगे का सुख मिलेगा। इन दिनों किश्वर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। किश्वर ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें किश्वर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला।