टीवी सीरियल में से सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी किरदार अपनी अलग-अलग कॉमेडी की वजह से काफी फेमस हैं। शो के लगभग सभी किरदार लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। मुनमुन दत्ता सीरियल में अब एक ऐसा मशहूर चेहरा बन गयी हैं जो शो में बबीता जी का रोल निभाती हैं और इसी रोल ने मुनमुन दत्ता को घर-घर में पॉपुलर बनाया।
वैसे मुनमुन सीरियल में जितनी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई देती हैं वो रियल लाइफ में उससे कहीं ज्यादा फैशनेबल भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन के माता-पिता उन्हें सिंगर बनाना चाहते थे, मगर वो एक्टर बन गईं। तो चलिए आपको बताते हैं मुनमुन ने कैसे की एक्टिंग की शुरुआत और कितनी है उनकी पर एपिसोड की फीस।
2004 में की टीवी इंडस्ट्री में एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन ने अपने मॉडलिंग करियर में बेशुमार सफलता हासिल की है,सबसे पहले उन्होंने पुणे के एक फैशन शो में भाग लिया,जिसके बाद वो मुंबई पहुंची।
मुंबई में एंट्री कर लेने के बाद साल 2004 में अपने पहले टीवी सीरियल में अभिनय किया था तब वह ज़ी टीवी के सीरियल ‘हम सब बाराती’ में ‘मीठी’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद साल 2008 में मुनमुन कॉमिडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी हैं।
एक्ट्रेस की शो में फीस
सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता शो’ के एक एपिसोड के लिए करीबन 35-50 हजार रुपये फीस चार्ज करती हैं। वहीं इस शो में बबीता जी और जेठालाल के बीच खट्टी मीठी नोंक झोंक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 33 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं।
इसके अलावा मुनमुन दत्ता सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं उनकी सामाजिक मुद्दों को सुलझाने में भी काफी रूचि रहती है। वहीं अदाकारा डांस करना भी बहुत पसंद। साथ ही मुनमुन ने अपने माता-पिता से संगीत सीखा है और वो अच्छे सुर और ताल में गाना भी गाती हैं।