हाल ही में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट मिस वर्ल्ड 2019 में जमैका की टोनी एन सिंह ने ताज अपने नाम किया, वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले सुमन मिस वर्ल्ड एशिया 2019 जीतकर सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर सुमन को इस उपलब्धि के लिए बधाई मिल रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स अब सुमन राव में दिलचस्पी ले रहे है और प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 1998 को सुमन राव का जन्म राजस्थान के उदयपुर के पास औदना गांव में हुआ था। सुमन के पिता रतन सिंह राव जौहरी है और मां सुशीला कुंवर राव हाउस वाइफ है।
सुमन राव के दो भाई भी है, जितेंद्र और चिराग। जब सुमन एक साल की थी तब उनका परिवार राजस्थान से मुंबई आ गया था। नवी मुंबई के महात्मा स्कूल ऑफ एकेडमिक्स एंड स्पोर्ट्स में स्कूली शिक्षा के बाद, सुमन ने मुंबई विश्वविद्यालय से एकाउंटेंसी का कोर्स कर रही है।
सुमन राव को डांस का भी शौक है और वो एक ट्रेंड कथक डांसर है। साल 2018 में सुमन ने मिस नवी मुंबई कांटेस्ट में हिस्सा लिया था और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 भी अपने नाम किया है।
सुमन राव अब मॉडलिंग में जाना माना नाम है और इस साल 15 जून में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 5 में जगह बनाकर सुमन राव ने देशभर में सुर्खियां हासिल की थी।
भले ही सुमन राव मिस वर्ल्ड का खिताब ना जीत पायी हो पर उन्होंने कांटेस्ट में समझदारी का परिचय देते हुए ब्यूटी विद अ परपस सेगमेंट में आदिवासी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के जरिए उनकी मदद करने की पहल की थी। इसके अलावा सुमन प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन के लिए भी काम करती है।