एक्टर और खुद को फिल्म समीक्षक समझने वाले कमाल आर खान दुनिया में हर संभव चीज के बारे में राय रखते हैं। केआरके हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स पर अपनी राय को लोगों के सामने रखने पर वह अक्सर ट्रोल हुए हैं। अब हाल ही में फिर कुछ ऐसा ही हुआ कि केआरके सबके निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, केआरके ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी भविष्यवाणी की है।
इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर खान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। उनकी भविष्यवाणी सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।
केआरके ने प्रियंका और निक को लेकर ट्वीट किया, ‘निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे’। वहीं केआरके ने दूसरे ट्वीट में सैफ और करीना कपूर के दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर लिखा, ‘सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे’।
तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि ये एक्टर बड़ा स्टार बनेगा, लेकिन अपने पिता के निधन के बाद। इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिखा। हालांकि इन ट्वीट्स की वजह से केआरके सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।
अब केआरके के इन ट्वीट्स का करीना, सैफ और प्रियंका क्या जवाब देते हैं ये तो देखना होगा। वैसे भी अपने इन बेबाक बयानों की वजह से ही वह पहले से मुसीबत में हैं क्योंकि सलमान ने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है। सलमान की लीगल टीम का कहना है कि केआरके ने एक्टर और उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन के खिलाफ कई नेगेटिव स्टेटमेंट दिए हैं।
केस दर्ज होने के बाद जहां पहले केआरके ने सलमान को ओपन चैलेंज दिया था बाद में फिर एक्टर की फिल्मों को लेकर किए गए रिव्यू के वीडियोज को डिलीट कर दिए थे।