गरीबों को केले बांटने पर बुरी तरह ट्रोल हुई एकता कपूर , वायरल वीडियो पर मिले नसीहत भरे कमेंट

Summary :

बॉलीवुड की जानी मानी निर्माता – निर्देशक और टीवी की क्वीन एकता कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और वो इस वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गयी है।

बॉलीवुड की जानी मानी निर्माता – निर्देशक और टीवी की क्वीन एकता कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल उनका एक वीडियो  काफी वायरल हो रहा है और वो इस वीडियो को लेकर  ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गयी है। 
हालांकि सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना कोई नयी बात नहीं है पर एकता कपूर तो गरीबों की मदद करने के बावजूद ट्रॉल्लिंग का शिकार हो रही है। आईये जानते है क्या है पूरा मामला !
हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर एकता कपूर मुंबई के एक मंदिर पहुंची। दर्शन के बाद एकता कपूर बाहर आयी और मंदिर के बाहर बैठे लोगों को केले बांटने लगी। एकता कपूर तो अपनी तरफ से समाज सेवा कर रही थी पर उन्हें केले बांटने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया।   
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने एकता कपूर को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये वीडियो Viral Bhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यूजर्स कमैंट्स में एकता कपूर को सलाह दे रहे है की भलाई दिल से की जाती है , दिखावे के लिए नहीं। 
एकता कपूर इस दौरान ब्लैक कलर की टीशर्ट और लोअर पहने नजर आयी। केले बांटते हुए एकता पपराजी से भी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए मना करती दिखाई दी। साथ ही उनके बॉडीगॉर्ड भी भीड़ को दूर हटाते हुए नजर आये। इसके बाद एकता कपूर कार में बैठकर वहां से निकल गयी। 
देखिये वायरल वीडियो :
अब देखिये ट्रोलर्स के कमैंट्स :

1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
15.
बता दें, हाल ही में एकता कपूर ने धूमधाम से अपने बेटे रवि का जन्मदिन मनाया था और उन्होंने अँधेरी के एक क्लब में एक शानदार पार्टी भी होस्ट की थी। इस मौके पर एकता अपने बेटे को भी गोद में लेकर पहुंची थी।  इस दौरान एकता ने रवि को भी मीडिया से मिलवाया था और तस्वीरें खिंचवाई थी। 

Ujjwal Jain