टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वही अभी कुछ देर पहले सोशल मीडिया के ज़रिये काइली ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। ये तो सब जानते है कि काइली प्रेग्नेंट थी वही अब उन्होंने फैंस को बताया है कि वो दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया।
उन्होंने बेबी की फोटो शेयर की है। हालांकि उसमें बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिना काइली ने उसका हाथ पकड़ा हुआ है। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। वही, अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।
काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
आपको बता दे, काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी एस्टब्लिश की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ में भी नजर आती हैं। ये भी सच है कि वो सोशल माडिया सेंसेशन है। काइली इंस्टाग्राम पर 309 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इसके साथ ही काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला भी हैं।