फिल्म इंडस्ट्री को खूबसूरती, ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया माना जाता है और बॉलीवुड में सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों से अभिनेत्रियां आकर अपनी किस्मत आज़माती है। जैक्लीन फर्नांडिस, एमी जैक्सन, कटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियां है जो विदेशों से आकर बॉलीवुड में नाम कमा रही है।

आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे है जो भारत के पडोसी देश नेपाल से है और अपनी ख़ूबसूरती से लाखों फैंस को दीवाना बना रही है। नेपाल में जन्मी इस अभिनेत्री का नाम है अदिति बुधाथोकी।अदिति अपने सपनों को सच करने के लिए भारत आयी थी और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही है।

सोशल मीडिया पर अदिति काफी लोकप्रिय है और अपनी दिलकश तस्वीरों से फैंस का दिल जीत रही है। कई मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी अदिति ने नेपाली फिल्म KRI से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अदिति ने कई पंजाबी और हिंदी सांग वीडियो में भी अभिनय किया है। अदिति सिंगर मिलिंद गाबा के वीडियो सांग “मैं तेरी हो गई” से सुर्ख़ियों में आयी थी और फिर दर्शन रावल के नए एल्बम ‘हवा बनके ‘ में उन्होंने सभीओ का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

अभिनेत्री अदिति फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ” मैं अभी सिर्फ ये कह सकती हूं कि ये एक खास किरदार है और दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे फरहान का काम बेहद अच्छा लगता है और उनके प्रोडक्शन के तहत काम करना मेरी प्लेलिस्ट में काफी अहम है। “

फिल्मों के अलावा अदिति को उनके बेदाग फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। वह मानती हैं, “स्टाइल केवल कपड़ों तक ही सीमित नहीं है। यह खुद पर विश्वास करने के और कॉन्फिडेंट रहने के बारे में है है। यह मेरे स्टाइल मंत्रों में से एक है। ”




Download Android App
Download iOS App



