'रामायण' में असली सोने से बनेंगे लंकापति रावण के कपड़े, कीमत जान हो जाएंगे हैरान Lankapati Ravana's Clothes Will Be Made Of Real Gold In 'Ramayan', You Will Be Surprised At The Price

‘रामायण’ में असली सोने से बनेंगे लंकापति रावण के कपड़े, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण में रावण के किरदार को हूबहू दिखाने के लिए नई खबर सामने आ रही है। बता दें मेकर्स ने रावण के कॉस्ट्यूम को सोने से बनवाने की बात कही है। हल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुईं जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आईं।

  • मेकर्स ने रावण के कॉस्ट्यूम को सोने से बनवाने की बात कही
  • फिल्म के लिए यश फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं

113

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड में बनी रहती है। फिल्म से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह कन्फर्म है कि रणबीर कपूर, श्रीराम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में होंगी। इसके अलावा लंकापति रावण के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

image 105445

रावण के रोल में सोने के कपड़े पहनेंगे यश

रावण सोने की लंका पर राज करता था और वहां का राजा था। इसलिए फिल्म में रावण बनने वाले यश भी असली सोने के कपड़े पहनेंगे। उनका लिबास असली सोने से तैयार किया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के लिए यश फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे।

34

जानें कौन निभाएगा कौन सा किरदार

‘रामायण’ फिल्म से अब तक जो जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे। फेमस डिजाइनर्स रिम्पल-हरप्रीत फिल्म के स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।