लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लता मंगेशकर को प्यार करने की मिली सजा, उम्र भर कुवारी रह गई सिंगर, जानिए इश्क था तो शादी क्यों नहीं की?

जानते है अपनी आवाज़ से लोगों में मन में अलग- अलग इमोशंस पैदा करने वाली सिंगर लता मंगेशकर की खुद की लव स्टोरी के बारे में। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की? क्या उन्हें किसी से प्यार हुआ था? अगर इश्क हुआ था तो फिर शादी क्यों नहीं हुई।

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ की मिठास से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी गानों में ऐसी बात होती है कि लोगों को भी प्यार का एहसास हो जाता है। वही कभी- कभी लता जी के गाने ही अकेलापन भी महसूस करा देते है। ऐसे में चलिए जानते है अपनी आवाज़ से लोगों में मन में अलग- अलग इमोशंस पैदा करने वाली सिंगर लता मंगेशकर की खुद की लव स्टोरी के बारे में। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की? क्या उन्हें किसी से प्यार हुआ था? अगर इश्क हुआ था तो फिर शादी क्यों नहीं हुई। 
सबसे पहले बता दें कि लता मंगेशकर ना सिर्फ भारतीय बल्कि हर उस इंसान के दिल में बसती हैं जो सुरों से मोहब्बत करता है। लता जी का जन्म साल 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। घर की हालत कुछ ठीक नहीं थी इसलिए उन्होंने अनगिनत परेशानियों का सामना भी किया। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और जुनून से यह मक़ाम हासिल किया है कि आज लोग उन्हें क्वीन ऑफ़ मेलोडी के नाम से बुलाते है। लता मंगेशकर ने 30 से भी ज्यादा भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा नग्मे गाए हैं। इसीलिए उन्हें साल 1989 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था और फिर 2001 में लता जी भारत के सबसे बड़े अवार्ड भारत रत्न से भी सम्मानित हुई थी। 
1643015831 aaots0l
लता जी के दुनिया भर में करोड़ों की तादाद में मौजूद फैंस के मन में एक सवाल ज़रूर आता होगा कि आखिर लता जी ने शादी क्यों नहीं की? तो आज हम आपको लता जी की मोहब्बत के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि लता जी को भी किसी से प्यार हुआ था लेकिन शादी नहीं हो पाई थी। उनकी ये प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से प्यार हुआ था। महाराजा राज सिंह लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। 
1643015868 1
लता मंगेशकर जिससे प्यार करती थीं उन्हें क्रिकेट का भी बहुत शौक था। उन्होंने करीब 16 साल तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला है। इसके बाद राज सिंह 20 साल तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से भी जुड़े रहे हैं। वे दो कार्यकाल तक नेशनल टीम के सलेक्टर भी रहे और चार बार भारतीय टीम के विदेश दौरे का प्रबंधन किया। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी रहे हैं। 
1643015850 3
कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घराने की लड़की शादी नहीं करेंगे और इसी वजह से महाराजा राज सिंह आखिरी समय तक अपने माता-पिता से किए वादे को निभाते रहे और उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। इसके अलावा एक बात यह भी कही जाती है कि लता मंगेशकर का कहना है कि उन्होंने घर की ज़िम्मेदारियों के चलते शादी नहीं की। उनके ऊपर बहुत कम उम्र में ही घर की बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां आ गई थीं। इसीलिए उन्होंने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।