बॉलीवुड में फिल्म ‘मासूम’ से एक्टर इंदर कुमार ने डेब्यू किया था। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से नेपोटिज्म गरमा गया है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि उनके पति भी नेपोटिज्म का शिकार हुए थे। आपको याद दिला दें कि कई फिल्मों के साथ टीवी सीरियल्स में भी इंदर कुमार ने काम किया था।
फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई थी। सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ में अभिनेता इंदर कुमार नजर आये थे। दरअसल इस समय नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में खेमेबाजी की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इंदर कुमार की पत्नी ने बताया है कि नेपोटिज्म का शिकार उनके पति कैसे हुए थे। इतना ही नहीं बॉलीवुड में काम के नाम पर झूठा दिलासा दिया जाता है यह भी उन्होंने बताया।
नहीं दिया करण जौहर ने काम
सोशल मीडिया पर इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी सर्राफ ने लिखा, इन दिनों हर कोई नेपोटिज्म पर बात कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरे पति ने अपने दम पर फेम पाया था। वह 90 के दशक में पीक पर थे। उनके गुजरने से पहले मुझे याद है कि वह दो लोगों के पास काम के लिए गए थे। वह करण जौहर के पास गए थे, वहां मैं भी थी। सबकुछ मेरे सामने हुआ था। उन्होंने अपनी वैन के बाहर हमें 2 घंटे इंतजार कराया। इसके बाद उनकी मैनेजर गरिमा ने कहा कि करण जौहर बिजी हैं। लेकिन हमने इंतजार किया और वह बाहर आए कहा कि अभी कोई काम नहीं है, फिलहाल आप गरिमा के साथ संपर्क में रहें। इसके बाद मेरे पति ने अगले 15 दिन ऐसा किया लेकिन कोई काम नहीं हुआ।
नहीं की शाहरुख खान ने मदद
पल्लवी सर्राफ ने आगे लिखा, इंदर कुमार ने फिल्म जीरो के सेट पर शाहरुख खान से मुलाकात की। उन्होंने भी ऐसा ही किया और अपने मैनेजर से मिलने को कहा। लेकिन बाद में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ने उनसे काम के लिए संपर्क नहीं किया।
लगानी चाहिए नेपोटिज्म पर रोक
बी-टाउन के दिग्गजों से पल्लवी सर्राफ ने पूछा कि इतना मुश्किल क्यों है टैलंटेड लोगों की मदद करना और किस बात से वह डरे हैं। उसके बाद पल्लवी ने कहा कि रोक लगानी चाहिए नेपोटिज्म पर साथ ही सख्त कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।