लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राजपूत परिवार के वकील ने खोले कई राज, बोले-परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए करीब डेढ़ महीना होने को है,मगर बदनसीबी अभी तक मुंबई पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लग पाया है।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का  निधन हुए करीब डेढ़ महीना होने को है,मगर बदनसीबी अभी तक मुंबई पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लग पाया है। अब बीते शनिवार को दिवंगत सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और इसमें कई सारे खुलासे भी किए गए हैं। अब इसके बाद सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
1596002843 44
हाल ही में एक राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने एक चैनल से बात की जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को सवालों के घेरे में जप्त दिया है। दरअसल विकास ने कहा रविवार यानी 26 जुलाई को शिकायत दर्ज कराने के बाद अब तक भी रिया के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है और क्यों इसमें देरी की जा रही है। साथ ही विकास का कहना है मुंबई पुलिस इस केस में बहुत ज्यादा धीरे जांच कर रही है और उसकी जांच का एंगल भी केस के मुताबिक कुछ ठीक नहीं है।
1596002905 5
इतना ही नहीं विकास सिंह ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस के नाम लेने को कह रही है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार पर बडे फिल्म निर्माताओं का नाम लेने के लिए दबाव बनाती रही है। जबकि आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 
1596003185 8
आगे वो कहते हैं हमें लगा था कि FIR होते ही तुरंत रिया चक्रवर्ती की गिरफ़्तारी होगी पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हमें अब भी उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी। इस पूरे मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) ने बताया है कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। वहीं मुंबई पुलिस की मदद करने के सवाल पर विनय तिवारी ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है और उसके मुताबिक ही काम हो रहा है।
1596003205 7
रिया के खिलाफ गंभीर आरोप
बताते हुए चले कि सुशांत के पिता केके सिंह ने हाल ही में  रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिया ने ही उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की और साथ ही साथ दवा के ओवरडोज भी दिए। 
1596002994 6
इसके साथ ही केके सिंह ने बताया कि सुशांत के अकाउंट से अलग अलग खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इतना ही नहीं  केके सिंह का आरोप है कि रिया और परिवार ने सुशांत को बुरी तरह फंसाया गया और उस ही के चलते आज सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।