पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस के साथ हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि सुनकर आप भी डर जायेंगे। दरअसल, जिस फ्लाइट में माइली साइरस सफर कर रही थी उसपर बिजली गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइली एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पराग्वे जा रही थीं, लेकिन बीच में ही उनका विमान आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है। माइली साइरस बिलकुल ठीक है। लेकिन वो एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं।
उनका प्लेन क्रैश होने से बचा गया है। माइली साइरस का प्लेन खराब मौसम के कारण क्रैश होने वाला है। प्लेन में माइली के साथ उनके बैंड के मेंबर्स, दोस्त और परिवार वाले भी शामिल थे। अपने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद दी है। दरअसल, उनका प्लेन आसमानी बिजली के चपेट में आ गया। जिसके बाद माइली साइरस को अपने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जिसके चलते सिंगर के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी माइली साइरस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब माइली साइरस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उस समय का है जब माइली साइरस का प्लेन आसमानी बिजली की चपेट में आ गया था। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें बिजली की वजह से हुए प्लेन में नुकसान साफ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए माइली साइरस ने लिखा, ‘एसनशिओन से मेरी फ्लाइट के बारे में जानकर मेरे फैंस और सभी के लिए जो मेरी उड़ान के बारे में सुनकर चिंतित थे। हमारा प्लेन एक बड़े अनएक्सपेक्टेड तूफान में फंस गया और आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। मेरे साथ क्रू, बैंड, दोस्त और परिवार साथ में सफर कर रहा था। इसी के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दुर्भाग्य से हम पैराग्वे में उड़ान नहीं भर पाए।
सोशल मीडिया पर माइली साइरस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर माइली साइरस के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि माइली साइरस अमेरिका की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। वह अपने कई गानों से फैंस के दिलों को जीत चुकी हैं। साथ ही माइली साइरस टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं।