बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के फिल्ममेकर भाई रोहित धवन और भाभी जाह्नवी धवन ने 4 मई को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। बता दें, जाह्नवी ने मुंबई के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही धवन फैमिली में खुशियां ही खुशिया फैल गई हैं। और वरुण धवन फिर से चाचा बन गए हैं। इस बात की खबर एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियों के ज़रिए सामने आई है।
आपको बता दें, फिल्म निर्देशक रोहित धवन, डेविड धवन के बड़े बेटे और वरुण धवन के बड़े भाई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें रोहित ब्लू शर्ट में हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। हॉस्पिटल में रोहित अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ डैडी डेविड धवन भी साथ में नज़र आ रहे हैं। रोहित को देखते ही पैपराज़ी ने उन्हें बेटा होने की बधाई देने लगे।
इस वीडियो में रोहित ज्यादा देर तक वहां रुके नहीं और अपने डैडी के साथ कार में बैठ कर चल दिये। बता दें कि अब रोहित और जाह्नवी एक बार फिर से पेरेंट्स बन गये हैं। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी। साथ ही ये भी बता दें कि मार्च में वरुण धवन की वाइफ और जाह्नवी की देवरानी नताशा दलाल ने अपनी जेठानी के लिये बेबी शॉवर भी रखा था। इस पार्टी में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुईं थी। अंशुला कपूर ने इस बेबी शावर की फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
जानकारी के अनुसार, रोहित धवन और जाह्नवी धवन ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरवरी 2012 में गोवा में शादी करके लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया था। दोनों की शादी में रणबीर कपूर, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, सोनम कपूर, गोविंदा और कई तमाम दूसरे सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 2018 में जाह्नवी-रोहित को पहला बच्चा हुआ और अब 2022 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
अगर रोहित के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘शहज़ादा’ में बिज़ी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। साथ ही बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ की ऑफिशल रिमेक है।