बॉॅलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सबको अपना दीवाना बनाया है। अक्सर इन सितारों के फैन्स अपने पसंदीदा कलाकारों को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। उनके फैन्स इस बात के काफी उत्सुक रहते हैं कि उनके पसंदीदा सितारों की निजी जिंदगी कैसी है उन्हें क्या पसंद है।
अक्सर दर्शकों को बॉलीवुड के सितारों के अफेयर के बारे में पता चल जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके अफेयर्स शादी के बाद भी हो जाते हैं।आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के स्टार्स के बारे में बतांएगे जिनके शादी के बाद भी अफेयर्स रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन है वह महान अभिनेता और अभिनेत्रियां।
1.गोविंदा – रानी मुखर्जी
हीरो नंबर वन से लेकर पार्टनर तक गोविंदा ने बॉलीवुड की एक से बढ़ कर एक फिल्मों में काम किया है। गोविंदा और रानी मुखर्जी ने भी बहुत सी फिल्मों में एक साथ काम किया है। एक समय में गोविंदा और रानी के अफेयर की भी कई खबरें सामने आई थी। उस समय गोविंदा शादीशुदा थे तथा उनकी शादीशुदा जीवन में भी काफी दिक्कतें आई गयी थी।
2.अमिताभ बच्चन – रेखा
बॉलवुड के गलियारों में अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के आज भी चर्चे हो ही जाते है। ऐसा कहा जाता है कि एक समय में अमिताभ और रेखा का भी अफेयर था उस वक़्त अमिताभ की शादी जया से हो चुकी थी। इसके बावजूद भी अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें खूब फैली थी।
3.संजय दत्त – माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी अफेयर बनाने में किसी से पीछे नहीं रहे हैं। वैसे तो संजय ने 3 शादियाँ की हैं।लेकिन एक ऐसा भी वक़्त था जब संजय का माधुरी दीक्षित के साथ भी अफेयर चला था। उस समय संजय और रिचा शादी शुदा थे तथा रिचा का इलाज चल रहा था।
4.शाहरुख़ खान – प्रियंका चोपड़ा
फिल्म डॉन-2 की शूटिंग में प्रियंका और शाहरुख़ ने एक साथ काम किया है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है।इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी आई। ख़बरों की मानें तो शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान ने इस फिल्म के बाद शाहरुख़ को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया।
5.ऋतिक रोशन – कंगना रनौत
ऋतिक और कंगना विवाद ने इतनी सुर्खियाँ बटोरी की शायद ही किसी ने बटोरी हो। ख़बरों के अनुसार दोनों का अफेयर फिल्म कृष-2 की शूटिंग के दौरान हुआ। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक दुसरे पर बहुत से आरोप भी लगाये। यही नहीं बल्कि दोनों के बीच कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है।