बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 52 साल की हो चुकी है पर अब भी वो बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती है। उम्र के हिसाब से माधुरी को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है। फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहने वाली माधुरी दीक्षित से अक्सर उनकी ख़ूबसूरती और फिटनेस का राज़ पूछा जाता है।
माधुरी ने अब इस बात का खुलासा किया है की वो खुद को इतना फिट और एक्टिव बनाये रखने के लिए क्या डाइट प्लान फोलो करती है। माधुरी के अनुसार सुबह का ब्रेकफास्ट करना वो कभी नहीं भूलती जो की सेहत के लिए अच्छी बात है।
खुद को फिट और तरोताज़ा रखने के लिए धक् धक् गर्ल ब्रेकफास्ट में ऐसे फूड्स का सेवन करती है जो शरीर की इम्युनिटी बढाए तो एनर्जी को मेन्टेन रखे। आप भी अगर माधुरी की तरह फिट रहना चाहते है तो उनकी डाइट को फॉलो कर सकते है।
नाश्ते में माधुरी क्या खाती हैं?
माधुरी रोज सुबह के नाश्ते में नारियल पानी जरूर पीती है। साथ ही उन्हें म्नष्टे में वो लाइट खाना पसंद करती है जैसे पोहा ओट्स, डोसा या फिर उपमा उनकी डाइट में शामिल है। इन सभी में वो मूंगफली और ताजा धनिया का इस्तेमाल भी करती है।
माधुरी कहती है की उनके बच्चों को भी पोहा खाना बेहद पसंद है और साथ ही वो उन्हें ओट्स भी खिलाती है, जो शरीर के लिए बेहद फ़ायदेदमंद है। आईये जानते है ओट्स के फायदे :
ओट्स के स्वास्थ्य लाभ
फाइबर से भरपूर ओट्स शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है जिससे मोटापा जैसे शिकायतें नहीं होती। ये लम्बे समय तक भूख पर कण्ट्रोल बनाये रखता है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स से भरपूर ओट्स का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी भी कण्ट्रोल करता है। साथ ही रक्त चाप सम्बन्धी समस्याओं को भी दूर करता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
ओट्स में मौजूद फाइबर, मिनरल और थियामिन शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करके सेहत को चुस्त दुरुस्त बनाये रखते है।