बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने समय में शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार रही है और डॉक्टर नेने से शादी करने के बाद माधुरी अमेरिका में जाकर शिफ्ट हो गयी थी। काफी समय बाद माधुरी ने बॉलीवुड में कमबैक किया और अब कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ रही है।
आज हम माधुरी के बारे में नहीं बल्कि उनके बेटे आरिन के बारे में बात कर रहे है जो अन्य स्टारकिड्स से काफी अलग है। माधुरी के लाडले आरिन काफी सुर्ख़ियों में है और हाल ही में ये 16 साल के हुए है।
शादी के बाद माधुरी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और अमेरिका में बस गयी थी पर अब बीते कुछ सालों से परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गयी है।आरिन मुंबई से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर रहे है। अक्सर आरिन अपनी मम्मी माधुरी के साथ पार्टीज आदि में भी स्पॉट किये जाते है।
लुक्स की बात की जाए तो आरिन की शक्ल काफी हद तक अपने पिता डॉक्टर नेने से मिलती जुलती है। हाव भाव में भी आरिन काफी शांत और सौम्य नजर आते है। माधुरी अक्सर कहती ही कि उन्होंने अपने बच्चों को काफी संस्कार दिए है और वो चाहती है कि वो स्टारडम से दूर ही रहे।
अमेरिका में पले – बढ़े होने के बावजूद माधुरी और डॉक्टरर नेने के बेटे आरिन काफी संस्कारी है और अब वो अपने इसी व्यवहार से जिससे मिलते है, उसका दिल जीत लेते है।
बता दें माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने के दो बेटे है आरिन और रयान। आरिन बड़े बेटे है और माधुरी दीक्षित के साथ इनकी कई तस्वीरें काफी वायरल भी होती है। अब आरिन बॉलीवुड में दिलचस्पी रखते है या नहीं इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।