शाहीन की बुक लांच इवेंट में स्टेज पर चिल्लाने लगे महेश भट्ट, आलिया भट्ट हो गयी अपसेट

Summary :

हाल ही में आलिया भट्ट की बहन शाहीन की किताब ‘I’ve Never been (Un)Happier’ लांच की गयी। इस बुक लांच के मौके पर आलिया भट्ट के साथ-साथ उनका पूरा परिवार शाहीन को सपोर्ट करने के लिए इवेंट में पहुंचा था। आलिया के पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान ने इस इवेंट पर मीडिया से भी बातचीत की।

बता दें शाहीन की ये किताब उनकी मनोवैज्ञानिक लड़ाई पर आधारित है। शाहीन ने लम्बे समय तक तनाव और मानसिक अवसाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इस दौरान उन्होंने किन किन परिस्थितियों का सामना किया और कैसे इस लड़ाई में जीत हासिल की, यही सब का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है। 
इवेंट मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अचानक महेश भट्ट को गुस्सा आ गया और वो माइक पर जोर-जोर से बोलने लगे। उनकी पत्नी सोनी राजदान ने उन्हें चुप कराने की काफी कोशिश की पर महेश भट्ट शांत नहीं हुए। आलिया भी इस दौरान काफी परेशान हो गयी थी। 
दरअसल महेश भट्ट से समाज और लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए थे और इन सवालों पर महेश भट्ट अपना आपा खो गए। आलिया उन्हें चुप कराने के लिए  ‘पापा’-‘पापा’ कहती रहीं लेकिन महेश भट्ट नहीं रुके। अब महेश भट्ट के भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
महेश भट्ट गुस्से में ये कहते दिखाई दे रहे है, ‘मैं एक छोटी लड़की से इस बीमार दुनिया में फिट होने की उम्मीद नहीं कर सकता जहाँ क्रूरता लीगल है।’ एक पिता के तौर पर उनका गुस्सा जायज भी है। 
आलिया और शाहीन की मां सोनी राजदान ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और  उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में कैसे पता लगा सकते हैं। उन्होंने साथ ही शाहीन के डिप्रेशन वाले वकत के बारे में भी बात की।

Ujjwal Jain