माहिरा शर्मा एक्ट्रेस आलिया भट्ट की ड्रेस कॉपी करने पर हुई बुरी तरह ट्रोल, अब दिया करारा जवाब

Summary :

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने यूं तो बिग बॉस के घर से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। लेकिन शो से पहले ही बाहर हो जानें के बाद माहिरा शर्मा उस समय बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने यूं तो बिग बॉस के घर से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। लेकिन शो से पहले ही बाहर हो जानें के बाद माहिरा शर्मा उस समय बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं जब हाल ही में उन्होंने डेजी ब्लू कलर की एक ऑफ शोल्डर पहनी है। बताया जा रहा है कि माहिरा की ये वाली  ड्रेस आलिया भट्ट की  ड्रेस के जैसी है और उन्होंने आलिया का हेयरस्टाइल तक भी कॉपी किया है। 
ट्राई कर लिया तो इसमें बुराई क्या है?
माहिरा को ट्रोल्स ने जब घेर लिया तो उन्होंने इन्हें अब मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। माहिरा ने कहा मुझे समझ नहीं आता कि आखिर इसमें ट्रोल करने वाली आखिर क्या बात है? आलिया भट्ट एक यूथ आइकन हैं  और अगर मैंने आलिया जैसी डे्रस पहन भी ली और उनके जैसा लुक ट्राई कर भी लिया तो इसमें क्या नुकसान है? बल्कि इसे तो मैं एक इंस्पिरेशन कहूंगी। 

माहिरा ने आगे कहा है कि जो लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हैं वो करते रहे ट्रोल। इस बीच दुख की बात तो यह है कि अब सोशल मीडिया तारीफ की बजाय गुस्सा और आलोचना करने का प्लैटफॉर्म बनता जा रहा है। क्योंकि  यहां तो लोग सिर्फ गुस्सा निकालने के लिए आते हैं। वहीं सोशल मीडिया का यूज तो केवल गालियां देने और अपशब्द बोलने के लिए किया जाता है। उम्मीद करती हूं कि इसके लिए भी जल्द ही कोई फिल्टर लग जाए। 
कुल मिलाकर माहिरा अब अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। वैसे माहिरा बिग बॉस 13 को अपनी लाइफ का सबसे यादगार सफर भी मानती हैं। 
हालांकि उन्हें इस बात का मलाल भी है कि वो फिनाले के करीब आकर भी लिस्ट से बाहर हो गई थी। बिग बॉस 13 में आने से पहले माहिरा कुंडली भाग्य,नागिन 3,यारों का टशन और बेपनाह प्यार जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

Desk Team