बॉलीवुड जगत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बीते एक महीने में कई सारे सितारे शादी के बंधन मंं बंधे हैं। बॉलीवुड एक्टे्रस दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी तो प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से जोधपुर में 1-2 दिसंबर को शादी की। उसके बाद मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी कॉमेडियन कपिल शर्मा एक्टे्रस पारूल चौहान, अदिती गुप्ता, रोडीज फेम रघु राम भी शादी के बंधन में बंधे।
https://www.instagram.com/p/BrXVNvyDX0x/?utm_source=ig_embed
इसी बीच मकड़ी फिल्म की अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद भी अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। खबरों की माने तो 13 दिसंबर को पुणे के होटल ग्रैंड में श्वेता की शादी की रस्में बंगाली रीति रिवाज से पूरी हुई।
https://www.instagram.com/p/BrVZbjWhqKT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
जिसमें दोनों परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद श्वेता ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो बंगाली वधू के रूप में नजर आ रही हैं। रेड कलर की साड़ी पहने श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BrYDOUwh_xp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बता दें कि शादी की फोटोज में श्वेता ऑरेंज-गोल्डन साड़ी पहन दिखाई दीं जबकि रोहित नेवी ब्लू और व्हाइट शेरवानी में नजर आए। श्वेता पिछले 4 साल से फिल्ममेेकर रोहित को डेट कर रही थीं। दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी।
https://www.instagram.com/p/BrXlbWzjB1n/?utm_source=ig_embed
मुंबई में होगा रिशेप्शन…
बता दें कि श्वेता की हल्दी की कुछ फोटो भी सानमने आई जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं रोहित मित्तल के चेहरे पर भी हल्दी लगी हुई नजर आई। यह सारी तस्वीरें रोहित की बहन सुरभि मित्तन ने साझा की हैं। वहीं 12 दिसंबर को श्वेता की मेहंदी की फोटोज भी सामने आई। शादी के लगभग पूरे 1 हफ्ते बाद यह कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। बता दें कि श्वेता करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BrSUdCnjXq3/?utm_source=ig_embed
बता दें की बॉलीवुड के अलावा श्वेता ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम किया है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में उन्होंने आलिया की बहन का रोल किया था।
https://www.instagram.com/p/BrUq1sXDTLc/?utm_source=ig_embed
यहां देखिए श्वेता बसु प्रसाद और रोहित मित्तल की शादी की तस्वीरें….
1#
2#
3#
4#
5#