अभिनेता अर्जुन कपूर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने अबतक अपने करियर में तरह-तरह के रोल निभाए हैं। अर्जुन न केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर पिछले काफी वक्त से अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं।
वहीं अर्जुन और मलाइका को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार इस जोड़ी को साथ में फिर से देखा गया इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अर्जुन-मलाइका के वायरल हो रहे इस वीडियो को मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है अर्जन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़े उन्हें मीडिया की भीड़ में संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस बीच जहां अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है। लेकिन इस दौरान अर्जुन की टी शर्ट पर लिखा हुआ मैसेज लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींच रहा है।
दरअसल अर्जुन कपूर की टीर्शट पर ‘Wasted Youth’ यानी बर्बाद युवा लिखा है। तो बस ये देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर ने उनके टीशर्ट पर लिखे इस मैसेज को देखने के बाद इस पर कमेंट कर अर्जन कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर दोनों के बीच उम्र के लंबे फासले को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
काम मोर्चे पर बात करें तो अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म ‘भूत पुलिस’ रिलीज हुई है। फिल्म में अर्जुन के अलावा यामी गौतम, जावेद जाफ़री, जैक्लीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, सैफ अली खान मुख्य किरदार में हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अर्जुन इन दिनों ‘एक विलन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं।