बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से सबकी अटेंशन ले लेती है। वही एक और वजह से मलाइका सुर्खियों में बनी रहती है और वो है उनकी लव लाइफ। मलाइका के रिलेशनशिप स्टेटस पर हमेशा ही मीडिया की नज़र बनी रहती है। वही, लम्बे समय से मलाइका और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी खबरों में है। ऐसे में अब खबर है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
आपको बता दे, ये खबर मलाइका अरोड़ा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उड़ने लगी है। दरअसल, अब मलाइका अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। वहीं मलाइका के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने अपनी जो दो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वो एक डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मलाइका का फेस नजर आ रहा है। वहीं दूसरी में सिर्फ डायमंड रिंग पहने उनका हाथ। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई मलाइका की खूबसूरती पर फिदा होता दिख रहा है तो कोई रिंग को शानदार बता रहा है।
इस बीच कई लोग मलाइका से कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है। वहीं कई ने उन्हें बधाईयां देनी भी शुरू कर दीं। लोगों को ये वहम हो गया कि ये तस्वीरें उनकी सगाई हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये तो बस उनके फोटोशूट की तस्वीरें है।