बॉलीवुड की हॉट मदर्स में से एक मलाइका अरोड़ा आये दिन किसी न किसी खबर को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है और सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड में रहती है। अक्सर मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक बार फिर हुआ है।
दरअसल मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है। ये आरोप भी उन्होंने खुलेआम सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये लगाया है। अगर आपको लग रहा है की दोनों बहनों के बीच कुछ अनबन हुई है तो ऐसा नहीं है।
दोनों बहनों के बीच पहले जैसा ही प्यार है और मलाइका ने मजाक में अपनी बहन के ऊपर आरोप लगाए है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जिम पहुंची और इस दौरान फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर लेने लगे।
दोनों बहनों ने मीडिया को बिलकुल भी निराश नहीं और खूब जमकर पोज दिए। इस दौरान ही मीडिया को पोज़ देते हुए अमृता अरोड़ा ने हूबहू वैसे ही पोज़ दिए जैसे उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा दे रही थी।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अमृता के साथ तस्वीर शेयर करते अपनी बहन पर आरोप लगाया की ‘अमृता उनको कॉपी क्यों कर रही हैं’ ? अब अमृता अरोड़ा को कौन समझाए की उन जैसी फिटनेस दीवा को कौन कॉपी नहीं करना चाहेगा।
फैंस ने भी उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट किये और यूजर्स को दोनों बहनों के बीच का ये मजाकिया प्यार बेहद आया। वहीं मलाइका की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाये तो इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप की काफी चर्चा है जिसे उन्होंने हाल मे ऑफिसियली कबूल किया है।