बीते काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारों में ये खबर चर्चा में है की एक्ट्रेस डांसर मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपने बॉय फ्रेंड अर्जुंन कपूर से शादी करने वाली है। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा करीना कपूर के रेडियो चैट शो में शामिल हुई जिसमे उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किये।
मलाइका अरोड़ा ने इस शो में अपने पूर्व पति अरबाज खान से जुड़े कई खुलासे किये जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे है। साथ ही उन्होंने अपने एकलौते लड़के अरहान के बारे में भी बात करी और बताया की उस पर तलाक क्या असर हुआ है और उसने क्या रिएक्शन दिया।
आपको बता दें अरबाज खान से तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा के पास ही है। जहाँ तक मलाइका के बेटे अरहान की बात करें तो वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते है और अपनी मम्मी मलाइका के साथ भी कम ही स्पॉट कए जाते है।
बीते दिनों अरहान अपनी माँ मलाइका के साथ डिनर पर स्पॉट हुए जिसमे हैरान कर देने वाली बात ये रही की इस मौके पर अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे। अरहान के साथ मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रही थी।
शो के दौरान करीना ने मलाइका अरोड़ा से पुछा की जब उनके बेटे अरहान ने उनके तलाक के बारे में सुना तो उनका पहला रिएक्शन क्या था। इस सवाल के जवाब में मलाइका ने कहा अरहान बेहद समझदार है और तलाक की बात को उसने आसानी से स्वीकार कर लिया वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है।
मलाइका अरोड़ा ने बताया की अरहान ने अरबाज और उनके तलाक के बाद उनसे कहा की आप बहुत खुश दिख रही हैं।’ अरहान का ये रिरक्शन उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्होंने महसूस किया की उनका बेटा काफी मेच्योर है। अब मलाइका और अरबाज के तलाक को करीब 2 साल हो चुके है और चीजें काफी बदल गयी है।
मलाइका ने बताया की जब उन्होंने तलाक लेने का मन बनाया तो अरबाज से बात की और दोनों की सहमति से ये तालक हुआ। मलाइका का कहना है की जब उनक रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था और घर के बाकी सदस्यों पर भी इसका असर पड़ रहा था तो जरूरी था की अलग हो जाया जाये।