बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर एक दुसरे के स्टाइल कॉपी करते है और इस कॉपी करने की अदा से वो लाइम लाइट में तो आ जाते है और अक्सर ट्रोल भी होते है। लेकिन इस बार किसी डिज़ाइनर की ड्रेस को लेकर कोई खबर नहीं है बल्कि मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
दरअसल होली के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने एक स्पोर्ट्स ब्रांड्स के प्रमोशन को लेकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और साथ ही शुरू हुआ मलाइका अरोड़ा ककी ट्रॉल्लिंग का दौर।
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कैमरे के आगे अपने स्पोर्ट्स ब्रांड के जूतों को पहले हुए स्टेप्स करती है और उनके जूतों का रंग चेंज होता जाता है। इसी तरह का मिलता जुलता वीडियो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस द्वारा भी जनवरी 2019 में शेयर किया गया था।
लोगों ने दोनों वीडियो को कम्पेयर करते हुए मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा की जैकलीन का वीडियो उनसे कहीं बेहतर है और मलाइका ने जैकलीन को कॉपी करने की घटिया कोशिश की है। जैकलीन ने भी ये वीडियो एक स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रमोशन के लिए बनाया था पर इसमें जूतों के साथ कपडे भी चेंज किये थे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका को आड़े हाथों लेते हुए जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया और साथ में बेहद भद्दे कॉमेंट्स भी किये। साथ ही कई लोगों ने जैकलीन और मलाइका अरोड़ा के वीडियो को एक साथ शेयर करके भी कम्पेयर किया।
सोशल मीडिया एप्प टिकटोक पर भी मलाइका को ट्रोल करते हुए वीडियो शेयर किया जा रहा है की उनसे अच्छा कौन क्र सकता है यानी लोग इस वीडियो को चैलेंज भी कर रहे है।
बेशक मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को ट्रोल किया जा रहा हैं पर मलाइका की तरफ से कोई आपत्ति अब तक नहीं जताई गयी है और लग रहा है उन्हें इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App






