मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान अब साथ नहीं हैं। साल 2017 में मलाइका और अरबाज़ का तलाक हो चुका है। बावजूद इसके इन दोनों स्टार्स कई जगह एक साथ स्पॉट होते दिख जाते है। मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान सालों बाद एक साथ नजर आए। दोनों सितारे बेटे अरहान को रिसीव करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच थे।
दरअसल, अरहान विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और वह शुक्रवार रात को मुंबई अपने घर वापस आए हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मलाइका अरोड़ा के साथ अरहान खान ने अपने पिता अरबाज खान को भी एयरपोर्ट भी हग किया। बाप-बेटे की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका और अरबाज खान एयरपोर्ट पर बेटे अरहान को हग करते हैं। लंबे समय बाद बेटे से मिलने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस दौरान ऐसा लगा कि मलाइका और अरबाज एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं।
वीडियो में दिखता है कि अरहान और अरबाज आगे-आगे चलने लगते हैं। वहीं, मलाइका उनके पीछे हो जाती हैं और इधर-उधर देखने लगती हैं। अब इसे लेकर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अर्जुन पतली गली से निकल तो नहीं गया। दूसरे यूजर ने लिखा, अरबाज को देखो कैसे इग्नोर किया एक्स वाइफ को। किसी ने लिखा, अर्जुन भाई को देख रही है। अर्जुन भाई कहां है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, किसको ढूंढ रही हो अर्जुन को।