बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दबंग सीरीज की तीसरी कड़ी दर्शकों के सामने पेश करने के तैयारी कर चुके है और इस फिल्म के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रभु देवा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म दबंग – 3 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी।
बीते दिनों से ही फिल्म दबंग – 3 की स्टारकास्ट बेहद सुर्ख़ियों में है। लीड रोल में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा को चुना गया है वहीँ इस बार आइटम डांस के मामले में बड़ा फेरबदल किया गया है।
दबंग सीरीज की बीती फिल्मों में जहाँ मलाइका अरोड़ा अपने आइटम नंबर का जलवा बिखेरती नजर आए रही थी वहीँ इस बार मलाइका की जगह करीना कपूर दबंग – 3 में डांस का धमाका करती नजर आएँगी।
सोशल मीडिया पर यहाँ तक कहा जा रहा है की मलाइका अरोड़ा को इस फिल्म दबंग – 3 से जानबूझ कर निकाला गया है और उन्हें फिल्म से निकलने के पीछे सलमान खान का हाथ है। लेकिन मलाइका ने इन सवालों पर छुपी तोड़ते हुए जवाब दिए है।
पूरे बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा अपने तड़कते फड़कते डांस नंबर्स के लिए जानी जाती है और दबंग सीरीज से उनका बाहर होना उनके फैंस को भी अच्छा नहीं लग रहा है। मलाइका से जब पुछा गया की दबंग – 3 में वो क्यों नहीं है तो उन्होंने इस बात से साफ़ इंकार किया की उन्हें निकला गया है।
मलाइका से साफ़ शब्दों में कहा की अब तक उन्होंने कई सारे आइटम नंबर किये है और उन्हें नहीं लगता की ये ऊपर किसी टैग या लेबल की तरह है। उन्होंने हमेशा वही काम किया जो उन्हें अच्छा लगा और उन्हें ऐसा नहीं लगता की उन्हें लेकर लोगों में कोई धारणा बन गयी है।
मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया की कोई भी आइटम नंबर करने से पहले वो पूरी कहानी को समझती है और अगर उनके वो प्रोजेक्ट समझ ना आये तो वो उसे छोड़ देती है। उन्होंने अपन तक जितने भी सांग्स किये है वो उन्हें पर्सनली बहुत पसंद है।
सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी की मलाइका और अर्जुन कपूर का अफेयर होने की वजह से सलमान खान उनसे नाराज है और इसी वजह से उन्होंने मलाइका को फिल्म दबंग – 3 से बाहर निकलवा दिया। अब सच्चाई क्या है ये तो समय बताएगा पर मलाइका ने अपनी तरफ से सफाई दे दी है।


Download Android App
Download iOS App










