बॉलीवुड में गिनी चुनी अभिनेत्रियाँ है जिन्होंने अभिनेताओं को टक्कर दी है और अपने कन्धों पर फिल्म को हिट कराने का दमखम है। इन्ही में से एक है प्रियंका चोपड़ा जो आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक डंका बजा रही है।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल हॉलीवुड में शूटिंग में व्यस्त है।
समय की कमी के चलते प्रियंका बॉलीवुड के कम प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर पाती है। प्रियंका के साथ साथ इनकी बहिन परिणीती चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रीय है और उनका करियर भी सही चल रहा है।
पर आज हम बात कर रहे है प्रियंका चोपड़ा की एक और बहिन मन्नारा चोपड़ा के बारे में जो आजकल बॉलीवुड से गायब है। आखिर कहाँ है वो आजकल ? तो चलिए हम आपको बता देते है।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी काफी खूबसूरत और बोल्ड हैं। 29 मार्च 1991 को अम्बाला में, हरयाणा में जन्मीं मन्नारा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ -साथ एक बेहतरीन मॉडल हैं l मन्नारा के पिता वकील हैं वहीं उनकी मां पेशे से ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं।
मन्नारा मॉडलिंग की दुनिया में महारत हासिल करने के बाद अपने अभिनेत्री करियर की शुरूआत साल 2014 में आई तेलुगू फिल्मों के साथ की। मन्नारा नें तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जनता नै’ से की थी।
मन्नारा अपने फिल्मी सफर के दौरान कन्नड़ फिल्म में साल 2014 में आई रोगे फिल्म के साथ डेब्यू किया था। मन्नारा हिंदी फिल्म में ज़िद के साथ डेब्यू कर चुकी हैं।
आपको बता दें की परीणिती की तरह ही मन्नारा भी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कज़िन बहन हैं। समर फिल्ड स्कूल दिल्ली से मन्नारा नें बीबीए की पढ़ाई की है। मन्नारा की पहली बॉलीवुड डेब्यू जिद में उनकी एक्टिंग बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई।
लेकिन तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में मन्नारा अपनी एक्टिंग का जौहर बखूबी दिखा रहीं हैं। हालाकि मन्नारा भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही बॉलीवुड में अपना नाम और एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।