सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने नए-नए वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंजलि को अब तक कई म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है। हालांकि वीडियो के अलावा उन्होंने कंगना रनौत के शो लॉक अप से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं।
इन दिनों अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक लड़का उन्हें प्रपोज करता देखा जा सकता हैं। ये वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। जब अंजलि एयरपोर्ट पर दिखी तो वहां उन्हें देखकर एक फैन एक्साइटेड हो गया और तभी अपने घुटने के बल बैठकर उसने उन्हें प्रपोज कर डाला। साथ ही तोहफे में एक दिल भी दिया जिसके बाद से ही ये खबर और वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर कोहराम मचा रही हैं।
घुटनो पर बेठ हारा अपना दिल
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि जींस और शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं जमीन पर बैठा वो लड़का अपने घुटने के बल पर बैठा हुआ है, जो उन्हें गिफ्ट में दिल दे रहा है। अंजलि उसके इस तोहफे को कुबूल करती हैं और फिर दोनों साथ में फोटो क्लिक कराने के लिए पोज देते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है और यूज़र्स के सवालो की तो सुनामी आई हुई हैं।
इंस्टाग्राम पर हैं करोड़ों फॉलोअर्स
कच्चा बादाम गाने पर डांस वीडियो के जरिए वायरल होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में बड़े ही तेजी के साथ इजाफा हुआ। आज के समय में इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इंस्टा पर उनके 12.6 मिलियन यानी 1 करोड़ 26 लाख फॉलोअर्स हैं, जो उनकी फोटोज-वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।
वायरल होने के बाद अंजलि अरोड़ा को बीते साल कंगना रनौत के टीवी रिएलिटी शो लॉकअप में भी मौका मिला था जिस शो से उनकी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ी थी। वो इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। उन्होंने इस का खिताब तो नहीं जीता था, लेकिन इसके जरिए उन्होंने पॉपुलैरिटी खूब कमा ली थी। इस शो से बाहर आने के बाद वो कई वीडियो सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं। और आज वो हमेशा ही छाई रहती हैं।