हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। बीते दिन 1 मई को कई स्टार्स रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखने उतरे एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर बखूबी रूप से दिखाया। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। जी हाँ…! इस साल पहली बार बॉलीवुड की गंगूबाई ने मेट गाला में हिस्सा लिया। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आई।
1 मई से हुआ रेड कारपेट का आरम्भ
हर साल ये इवेंट मई में शुरू किया जाता है। इस बार भी 1 मई से ही इसकी शुरुआत हुई जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने इस पर अपना जलवा बिखेरा। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। और बड़े ही सूंदर तरीके से इसका आयोजन होता हैं।
आलिया भट्ट ने किया मेट गाला डेब्यू
घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का पहला मेट गाला लुक सामने आ ही गया जिसमे एक्ट्रेस किसी स्वर्ग से उत्तरी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है जोकि आलिया के लिए पहले भी कई बेहतरीन ऑउटफिट्स को डिज़ाइन कर चुके हैं।
इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए थे जो उनके इस लुक पर चार-चाँद लगा रहे थे। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक देते हुए नज़र आई।
आलिया ने शेयर की मेट गाला फोटोज़
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला – कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था ‘और हम तैयार हैं।’
इस बार का थीम हैं सबसे अलग
इस साल की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है। साल 2019 में कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।
इन सितारों का दिखा जलवा
आलिया भट्ट के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कादर्शियन, बिली एलिश, केंडेल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी के रेड कारपेट पर वॉक किया।