कोरोना वायरस का कहर अभी तक भी देशभर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर पहले कई बॉलीवुड सितारें इस खतरनाक वायरस से जूझ चुके हैं तो वहीं हाल ही में खबर है कि कपूर खानदार के चिराग और अभिनेता रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जी हां रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है।
मां नीतू ने दी जानकारी…
पहले लगातार ये खबरें आ रही थी कि नीतू कपूर के बाद रणबीर भी कोरोना की चपेट में आ गए है। हालांकि तब इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब नीतू कपूर ने यह साफ कर दिया है कि उनके बेटे रणबीर कपूर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। रणबीर ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है, जहां उनकी ट्रीटमेंट जारी है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की सेहत को लेकर जानकारी दी है।
नीतू ने लिखा है, आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन है और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। नीतू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेता के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्दी ठीक हो जाने के लिए दुआएं मांगी हैं।
नीतू कपूर खुद भी पिछले साल दिसंबर में कोरोना की चपेट में आई थीं। उस दौरान वह चंडीगढ़ में ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रही थीं। कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
काम की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र अब रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट,अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म में बिग बी अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ती पाट्र्स में बनाने की बात कही जा रही है।
काम की बात करें तो रणबीर के हाथ कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल एक्टर की आलिया भट्ट के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन,नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म के अलावा रणबीर डायरेक्टर लव रंजन की एक अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्घा कपूर संग दिखाई देंगे। जबकि रणबीर की अगली फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा,अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।