टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेेंड से शादी रचाई है। बता दें कि शादी के बाद मोना की यह पहली लोहड़ी थी जिसे उन्होंने अपने पति और परिवार वालों के साथ धूमधाम से मनाई। मोना की पहली लोहड़ी मनाते कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जिसमें वह बहुत ही खुश दिखाई दे रही हैं। मोना ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ लोहड़ी मनाते तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में मोना सिंह ने सूट और साथ में चूड़ा पहने नजर आ रही हैं।
मोना ने लोहड़ी मनाते तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आप सभी को लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं। प्यार, रोशनी,खुशियां और मेरा गैंग। लोहड़ी सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में मोना सिंह के परिवार के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। मोना इन तस्वीरों में अपने पति, माता-पिता और करीबी दोस्त गौरव गेरा के साथ दिखाईं दे रही हैं।
लोहड़ी के त्योहार पर पीले और गुलाबी रंग का सूट मोना ने पहना था। साथ में उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे। इन तस्वीरों में से एक में मोना अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं तो दूसरी तस्वीर में पिता के साथ और बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर मोना ने लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ वीडियोज भी साझा की हैं।
मोना इन वीडियोज में परिवार और दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रहीं हैं। मोना की शादी के बाद यह पहली लोहड़ी थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें छाई हुई हैं। पिछले साल 27 दिसंबर को मोना ने अपने बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी की है। करीबी दोस्तों और परिवारवाले ही मोना और श्याम की शादी में शरीक हुए थे। मोना सिंह ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा अपनी शादी में पहना था।
मोना को पहचान टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली थी। यह शो टीवी के सुपरहिट शोसज में से एक था। आज भी उनके इस किरदार को उनके फैन्स याद करते हैं। साल 2003 से लेकर 2006 तक मोना सिंह का यह शो चला था। बता दें कि टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी मोना सिंह ने काम कर चुकी हैं। फिल्म 3 इडियट्स में मोना ने करीना कपूर खान की बहन की भूमिका निभाई थी।