इन दिनों कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से फैलता नज़र आ रहा है। कुछ दिनों से कोरोना के केस इस कदर रफ़्तार पकड़ रहे है कि अब तक कई सितारे वायरस की चपेट में आ गए है। इसी बीच एक दुखभरी खबर सामने आई है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के ऊपर अब दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, रिद्धिमा की मां का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थीं, जहां 4 अप्रैल को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिद्धिमा की मां को दो-तीन दिन पहले नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो किडनी की समस्या से भी जूझ रही थीं। कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले उनकी तबीयत ठीक थी।
किडनी की दिक्कतें होने के बाद भी वो ठीक थीं और सब कुछ अच्छे से मैनेज कर रही थीं। चीजें तब बदल गईं जब वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गईं। अस्पताल के नियमों की वजह से परिवार उनसे मिल नहीं पाया। निधन की खबर के बाद से करीबी सदस्य शोक में हैं।
सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रिद्धिमा को काफी पसंद किया गया। साल 2019 में उन्होंने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में हिस्सा लिया था। वो सेकेंड रनर अप रही थीं। इसके अलावा वो ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘हैवान-द मॉन्सटर’ जैसे शो में काम कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के लिए ऐड भी किये है।