टीवी अभिनेत्री मंदिर बेदी इन दिनों बड़े बेहद बुरे वक्त से गुजर रही हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद से वे काफी टूटी हैं। जिसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस सभी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। हाल ही में मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय उनके हस्बैंड के निधन के बाद उनके साथ की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
मंदिरा और मौनी में खास बॉन्डिंग
मालूम हो मंदिरा और मौनी को पहले कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसे में मौनी ने मंदिर के साथ अपनी दो तस्वीरें इंस्टग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। वैसे मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। यही नहीं मौनी ने मंदिर को मजबूत शख्स बताया है।
मौनी ने ये तस्वीरें शेयर करके इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरी मजबूत बच्ची।‘ वहीं एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों और फैंस ने कमेंट किया है। आशका गोराडिया और शमिता शेट्टी ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया और प्यार जताया है।
बता दें, बीते रविवार को राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा को पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया था। इस दौरान मंदिरा बेदी मुंबई में वॉक करते हुए नजर आई। इस बीच एक्ट्रेस अपनी मां के साथ थीं। वहीं, फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो देख लोगों ने उन्हें ‘ब्रेव लेडी’ कहा है तो कुछ ने उन्हें पॉजिटिव एनर्जी के साथ रहने के लिए कहा।
याद दिला दें, मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया। राज 49 साल के थे। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा।