टीवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग सात फेरे लेंगी। खबर है कि ये कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अब शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
मौनी रॉय ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीले रंग की बिकिनी में कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने यलो हाल्टर नेक बिकिनी को हाई वेस्ट बॉटम के साथ पहना है। उनका ये बीच लूक न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि बेहद ट्रेंडी है, जिसमें एक्ट्रेस कयामत ढा रही हैं। साथ ही फोटो में देखा जा सकता है येलो बिकिनी पहने मौनी रॉय सन बाथ का मजा लेते हुए नज़र आ रही हैं।
वहीं मौनी रॉय ने स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मौनी ने अपनी इस बिकिनी लुक को और क्लासी बना दिया है। वैसे कैमरे के सामने मौनी ने अपना परफेक्ट फिगर दिखाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं।
वैसे इस बात में कोई शक नहीं शादी की खबरों के बीच टीवी एक्ट्रेस अब अपने ग्लैमरस बिकिनी लुक से फैंस का पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यही नहीं कुछ तस्वीरों में मौनी रॉय लेटकर अपने किलर एटीट्यूड से फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं। ऐसे में मौनी की इन बिकिनी फोटोज पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
27 जनवरी को होगी शादी
वैसे फैंस को इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स की शादी इंतजार है और इसकी शुरुआत लगता है मौनी रॉय की शादी से होने वाली है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक मौनी रॉय आगामी 27 तारीख को अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर के संग सात फेरे लेंगी। कपल की शादी गोवा के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होगी।
इतना ही नहीं एक सूत्र के मुताबिक इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए गोवा में एक बेहद आलिशान होटल भी बुक कर लिया है। साथ ही मौनी रॉय और सूरज नांबियर की शादी के गेस्ट इनविटेशन कार्ड भेज दिए गए हैं। वहीं सूत्र ने यह भी बताया है कि इस कपल ने अपने मेहमानों को न्योता के साथ यह हिदायत भी दी है कि वो इस खबर को मीडिया में लीक ना करें और वेडिंग डे तक चुप रहें।
कौन है एक्ट्रेस का होने वाला दूल्हा?
सूरज नांबियर दुबई में रहते हैं और वह एक एन्वेस्टमेंट बैंकर हैं वैसे एक्ट्रेस के होने वाले पति सूरज मूल रूप से भारत के ही रहने वाले हैं। बता दें मौनी और सूरज की मुलाकात कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और लम्बे समय तक डेटिंग डेट करने के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया है।