पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन अब उनकी शादी के फोटोज भी अब सामने आना शुरू हो गए है। आपको बता दे, दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे हैं। वही, अब उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी ने कपल की शादी के बाद पहली फोटो शेयर की है। इस फोटो में मिस्टर ऐंड मिसेज नाम्बियार बेहद ही प्यारे लग रहे है। मंदिरा बेदी ने भी अब इस खूबसूरत जोड़े की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है। अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है, वहीं सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
मौनी रॉय के फैन्स और फ्रेंड्स तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी और उनकी शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में थीं। दोनों 2019 से डेटिंग कर रहे थे। मौनी ने अपना अफेयर लंबे वक्त तक छिपाकर रखा था। लेकिन अब मौनी रॉय सूरज नाम्बियार की पत्नी बन चुकी हैं। गोवा में 27 जनवरी को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी के पहले वेडिंग सेरिमनीज के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। शादी में उनके खास दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आश्का गोराड़िया सहित करीबी लोग शामिल हुए थे।
मौनी रॉय ने अपनी हल्दी और मेहंदी में जमकर धमाल किया। उन्होंने सूरज नाम्बियार और अपने दोस्तों के साथ खूब डांस किया था। शादी के पहले उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दुबई में साल 2019 में मिले थे। वहां उनकी दोस्ती हुई जो कि धीरे-धीरे रिलेशनशिप में बदल गई। मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में 100 लोग ही शामिल हुए हैं।