टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय अपने ग्लैमर से सबका दिल जीत चुकी है। उनकी अदाओं और खूबसूरती के सभी दीवाने है। मौनी की हर तस्वीर पर फैंस का खूब प्यार देखने को मिलता है। वो अक्सर अपनी बेहद ही हॉट तस्वीरे फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अब एक बार फिर मौनी ने कुछ ऐसी तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है जिससे इंटरनेट का पारा बढ़ गया है।
एक्टिंग से लेकर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली मौनी रॉय का फैशन गेम ऑनपॉइंट है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने समुद्र के किनारे लहरों के साथ खेलते हुए कैमरे में कई पोज दिए। इन फोटोज को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी अदाओं और पर्सनैलिटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रेड कलर की बिकिनी पहने मौनी रॉय काफी हॉट लग रही हैं। बता दे, मौनी रॉय दुबई में हैं। वो वहां सनसेट का मज़्जा लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरो में वो काफी रिलैक्स लग रही है। उनके पोज़ भी बेहद शानदार है। फैंस अब मौनी रॉय की इन तस्वीरो को खूब पसंद कर रहे है। कमेंट सेक्शन में भी फैंस उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे।