टीवी जगत से बॉलीवुड में अपने जलवे बिखरने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय जिनती अच्छी एक्ट्रेस है उतनी ही अच्छी डांसर भी है। टीवी से बॉलीवुड का लंबा और अच्छा सफर तय कर चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। मौनी रॉय ने टीवी सीरियल नागिन से खूब सुर्खियां बटोरी थी। सालों तक टीवी पर अपना जादू चलाने के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड का रुख किया।

फिल्म KGF में मौनी रॉय ने डांस नंबर ने फिल्मी दुनिया में धमाल ही मचा दिया था ये बात मौनी रॉय के फैंस खुद बहुत अच्छे से जानते हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में मौनी रॉय ने साउथ स्टार यश के साथ ऑन स्क्रीन अपने सेक्सी डांस नंबर से तहलका मचा दिया था।

लेकिन अभी तक आपने मौनी रॉय का डांस केवल फिल्मों में ही देखा हैं लेकिन मौनी रॉय का क्लासिकल डांस देखकर आपकी आंखे खुली की खुली ही रह जाएंगी। जी हां हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने क्लासिकल मूव्स की एक झलक पेश की है।

इस शेयर की हुई वीडियो में मौनी रॉय ने 60 के दशक के हिट गाने मोह पनघट पे पर डांस कर अपने कत्थक डांस के जलवे बिखरें हैं। बता दें कि जिस गाने में मौनी रॉय ने कत्थक डांस किया है ये गाना 60 के दशक की सुपरहिट फिल्म मुगल-ए-आजम का है। जिसमें मधुबाला ने अपनी आदाओं और बेहतरीन डांस से दर्शकों को दीवाना कर दिया। ये गाना आज भी सिर्फ और सिर्फ मधुबाला के शानदार डांस के लिए याद किया जाता है। लेकिन अब लोग इसी गाने पर अभिनेत्री मौनी रॉय को डांस करता देख खुशी से झूम उठेंगे।
.jpg)
देखिए मौनी रॉय का डांस वीडियो…
बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब मौनी रॉय आलिया-रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। उसके बाद मौनी रॉय नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म बोले चूडियां में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



