बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 10 दिन से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन अभी भी उनके फैंस इस कड़वी सच्चाई पर यकीन नहीं कर पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत को फैंस के साथ बॉलीवुड के कई सितारे याद कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
सुशांत ने पहली तस्वीर में डैमेज जींस और टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इसमें सुशांत के बाल भी काफी लंबे दिख रहे हैं। हालांकि इससे पता लगाया जा सकता है फिल्म एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के दौरान की यह तस्वीर सुशांत की हो सकती है। मौनी ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, याद है? कई सितारों ने मौनी की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किये।
इस पोस्ट पर एक्ट्रेस हिना खान ने कमेंट किया। बता दें कि छोटे पर्दे से मौनी और सुशांत दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी और बड़े पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता।
मौनी ने की थी गोल्ड से शुरुआत
साल 2006 में मौनी ने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद कई हिट शोज में काम करने के बाद साल 2018 में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एक एनिमेटेड फिल्म में मौनी ने अपनी आवाज भी दी थी।