दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही कई फिल्मी सितारों की महफ़िल भी सजेगी। बता दे की इस साल के कांन्स में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इन्ही अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम बी-टाउन की डीवा कही जाने वाली मौनी रॉय का नाम भी शामिल हैं। जहां एक्ट्रेस ने कांस के रेड कारपेट पर अपने डेब्यू लुक से सबको हैरान कर दिया।
दरअसल मौनी रॉय ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल के 8वें दिन 23 मई को कांस के रेड कारपेट पर डेब्यू किया। इस मौके पर मौनी ने व्हाइट एंड आइवरी कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। इसके साथ मौनी ने बेहद ही खूबसूरत सा नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था। इसके अलावा अदाकारा ने खूबसूरत हेयरस्टाइल भी कैरी किया।
वही मौनी ने अपने कांस लुक को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं। जहां एक्ट्रेस ने इसे पोस्ट करने हुए कैप्शन में लिखा है की- "डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं." इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले मौनी का येलो लुक सामने आया था।
बता दे की एक्ट्रेस के इस दमदार लुक को देखने के बाद फैंस तो तारीफ करते नहीं ही थक रहे हैं। लेकिन साथ ही बी-टाउन की कई हसीना भी मौनी का लुक देखने के बाद खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई हैं।
बात दे की एक्ट्रेस दिशा पटानी ने मौनी रॉय की तारीफ करते हुए लिखी है, ओमजी बहुत सुंदर...आप पर गर्व है मोंजी। टीवी एक्ट्रेस आशिका ने लिखा, बहुत ही शानदार। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।