लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

सलमान खान और सलिम खान की मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी, पत्र मे मूसेवाला जैसी मौत की मिली है धमकी

इस वक़्त बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान खतरे मे है। कोई है जो उन्हें एक बार फिर जान से मारने की कोशिश कर रहा है। एक्टर के नाम धमकी भरा खत बरामद हुआ है। इस लेटर में सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस वक़्त बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान खतरे मे है। कोई है जो उन्हें एक बार फिर जान से मारने की कोशिश कर रहा है। एक्टर के नाम धमकी भरा खत बरामद हुआ है। इस खत के मिलते ही सलमान खान और उनके परिवार की नींद उड़ गई है। साथ ही सलमान के करोड़ो फैंस और मुंबई पुलिस टेंशन मे आ गई है। दरअसल, सलमान तो इन दिनों IIFA अटेंड करने के लिए दुबई गए हुए है, लेकिन कोई है जो अभी भी उनकी मौत का जाल बुन रहा है। 
1654505148 salma khan lede
आपको बता दे, एक्टर सलमान खान को बीते रविवार को ही जान से मारने की धमकी मिली है। बीते रविवार को हमेशा की तरह सलीम खान टहलने निकले थे। अक्सर जिस बेंच पर वह बैठा करते हैं। वहीं पर उन्हें यह धमकी भरा लेटर मिला। इस लेटर में साफ-साफ तरीके से सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला के जैसा ही सलमान खान का भी हाल किया जायेगा। 
1654505187 1011738 fotojet 2021 12 26t175833.346
लेटर सामने आते ही सलीम खान ने बिना देरी किए ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की ओर से तुरंत अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अपना फैसला सुनाया और कुछ देर पहले ही मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची है। इस मामले के तेजी पकड़ते ही मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र गृह मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है। 
1654505210 76789004 452042575504197 1408571762304111104 n
बता दे, सिद्धू मूसेवाला को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकियां आने लगीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दबंग खान को इस तरह ही धमकी मिली हो। 
1654505288 691590 bishnoi salman
तकरीबन 4 साल पहले भी इसी गैंगस्टर ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन इस बार हाल ही में हुआ कांड देखकर खान परिवार और मुंबई पुलिस दोनों सतर्क हो चुके है। लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ये धमकी इस बार भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से है, या अब कोई और सलमान और उनके पिता की जान का दुश्मन बन गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।