लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को निशाने पर लेकर मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर आई मिम्स की बाढ़

बॉलीवुड के लव बर्ड्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इन दिनों खबरों में बने हुई है। ये दोनों लॉकडाउन के दौरान भी घूमने फिरने से बाज़ नहीं रहे। इन्हे हाल ही में एक साथ मुंबई की सड़को पर कार में घूमते देखा गया। लेकिन इस बार दोनों को सैर सपाटे के लिए निकलना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लोगों को अलर्ट करने की कोशिश की है। साथ ही इन दोनों पर तंज भी कसा।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इन दिनों खबरों में बने हुई है। ये दोनों लॉकडाउन के दौरान भी घूमने फिरने से बाज़ नहीं रहे। इन्हे हाल ही में एक साथ मुंबई की सड़को पर कार में घूमते देखा गया। लेकिन इस बार दोनों को सैर सपाटे के लिए निकलना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लोगों को अलर्ट करने की कोशिश की है। साथ ही इन दोनों पर तंज भी कसा। 
1622709427 f30a341e36a687a6bcb25a91eeb1774d
ट्वीट में मुंबई पुलिस ने टाइगर और दिशा का नाम नहीं लिखा लेकिन उनकी फिल्मों के नाम से इशारा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर और दिशा बैंडस्टैंड के पास बंद सड़क पर कार में घूमते मिले थे। उनको पुलिस ने रोका और दोनों दोपहर 2 बजे के बाद घर से बाहर निकलने की सॉलिड वजह नहीं बता पाए। बांद्रा पुलिस ने बताया था कि उनकी कार ऐसी सड़क पर थी जो काम चलने की वजह से बंद थी। पुलिस ने उनके आधार कार्ड वगैरह चेक करके उन्हें दूसरे रूट से जाने के लिए कह दिया था।
1622713965 capture
लेकिन अब मुंबई पुलिस ने बड़े ही मज़ेदार तरीके से इस मामले पर रियेक्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “वायरस से चल रहे ‘वॉर’ में बांद्रा की गलियों में ‘मलंग’ होना दो एक्टर्स को भारी पड़ गया, जिन पर सेक्शन 188, 34 IPC के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। हम मुंबई के लोगों से दरख्वास्त करते हैं कि वे बिना मतलब ‘हीरोपंती’ ना करें जिससे कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा में चूक हो सकती है।”
1622709454 1
आपको बता दे, मुंबई पुलिस का ट्वीट अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वही सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद मिम्स की बाढ़ आ चुकी है। सब लोग इस पर रियेक्ट कर रहे है। एक यूज़र ने लिखा- दिशा पाटनी की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ थी अब वो रूल्स तोड़ रही है मतलब समझ रहे हो। जो सीखा है आपसे सीखा है। 
1622709468 2
वही एक यूज़र ने पुलिस द्वारा आम लोगो को सजा के तौर पर उठक बैठक कराते हुए फोटो शेयर कर लिखा-  टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी #COVIDIOTS है। पुलिस को नियम तोड़ने वाले सेलिब्रिटीज के साथ भी यही करना चाहिए। 
1622709484 insta
आपको बता दे मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर इसमें बाघी भी ऐड कर दिया है। उन्होंने लिखा बिना मतलब के बाघी न बने। अब सभी लोग मुंबई पुलिस के इस कदम से काफी खुश है। साथ ही मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए टाइगर और दिशा को ट्रोल भी कर रहे है। आपको बता दे, बीते कुछ सालों से टाइगर और दिशा की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं हालांकि उन्होंने ऑफिशली इस पर अब तक कुछ नहीं बोला है। दोनों एक-दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं। दोनों अक्सर आउटिंग और छुट्टियों पर साथ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।