लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक्ट्रेस के खिलाफ कार्यवाही पर फिलहाल लगी रोक

आज यानी शुक्रवार को मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में दर्ज मुकदमों की कार्यवाही पर रोक लगा दी गयी है। हालांकि हरियाणा में दर्ज मुकदमे पर कार्यवाही जारी रहेगी।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता कुछ समय से अपने काम की वजह से कम और कंट्रोवर्सी की वजह से ज़्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। उनके एक वीडियो ने ऐसा हंगामा मचाया था कि विवाद अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा। मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गयी थी। वही सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ़्तारी की मांग तक उठने लगी थी। 
1624009762 124840784 174697664285934 1288945839403469915 n
लेकिन आज यानी शुक्रवार को मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए मुनमुन दत्ता द्वारा कथित तौर पर की गई जातिवादी टिप्पणी के बाद देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
1624009770 127535778 392310368680693 3333441065541041021 n
आपको बता दे, मुनमुन दत्ता के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में दर्ज मुकदमों की कार्यवाही पर रोक लगा दी गयी है। हालांकि हरियाणा में दर्ज मुकदमे पर कार्यवाही जारी रहेगी। बता दें कि मुनमुन दत्ता की ओर से पेश वकील ने पीठ से कहा कि उनकी मुवक्किल पश्चिम बंगाल से है और उसने जो ‘भंगी’ शब्द का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था, वह बांगला भाषा में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह शब्द ‘जातिवादी’ है।
1624009783 129318850 428180375027967 2398094414132541359 n
वकील ने कोर्ट को बताया कि मुनमुन दत्ता से अनजाने में यह गलती हो गई थी और गलती का एहसास होने के चंद घंटों के बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया से वह पोस्ट वापस ले लिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल किया गया था, उसके बारे में सभी को मालूम है कि वह ‘जातिसूचक’ है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अलग- अलग दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर नोटिस जारी किया है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी- एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।