गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने है। ऐसे में इनके इंडस्ट्री के सभी दोस्त और फैंस कपल को लगातार बधाई दे रहे है। इसी बीच गुरमीत और देबीना की बेस्ट फ्रेंड ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता भी इस नन्ही परी से मिलने पहुंची। मुनमुन दत्ता और देबिना अच्छे दोस्त है इसीलिए उनकी इस खुश को देख मुनमुन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने जैसे ही बेबी को अपनी गोद में लिया, वो इमोशनल हो गईं और उस पर खूब प्यार बरसाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरमीत-देबीना और उनकी मासूम बच्ची के साथ कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें ये सब साथ में बेहद प्यारे लग रहे है।
इन प्यारी तस्वीरों पर फैंस का भी दिल आ गया है। वो भी पोस्ट पर खूब कमेंट्स बरसा रहे हैं। मुनमुन दत्ता ने देबीना-गुरमीत, उनकी बेटी और पेट डॉग पाब्लो के साथ इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और फाइनली मैं कल रात इस लिटिल एंजेल से मिली। मेरे बेस्ट फ्रेंड्स अब पैरेंट्स बन गए हैं और मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरा दिल भर गया है। देबीना और गुरमीत की कितनी खूबसूरत जर्नी रही। मेरे मोस्ट फेवरेट कपल। मैं जब भी इस बच्ची से मिलूंगी, हर बार इस पर ढेर सारा प्यार बरसाऊंगी।’
इस दौरान मुनमुन बड़े प्यार से बेबी को अपने गोद में लिए उसपर प्यार बरसाती नजर आई। मल्टीकलर आउटफिट में बबीता जी काफी खूबसूरत लग रही है। एक तसवीर में उनके साथ देबिना और गुरमीत चौधरी भी दिख रहे है। मुनमुन दत्ता की ये तसवीरें काफी प्यारी है जिसे फैंस जमकर लाइक कर रहे है।
बता दे, देबीना और गुरमीत 3 अप्रैल को पैरेंट्स बने। देबीना दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। अस्पताल से निकलते हुए दोनों ने बेबी गर्ल के साथ पपाराजी को पोज भी दिया था। हालांकि, उन्होंने बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके हाथों के बीच बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे थे और इसकी के साथ उन्होंने पहले बच्चे की खुशखबरी सुनाई थी।